{"_id":"6a6a3423ca617a5a010ae707","slug":"while-conducting-research-on-cancer-yasir-desai-suddenly-found-his-way-to-bollywood-chamba-news-c-88-1-ssml1006-191564-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कैंसर पर रिसर्च करते करते यासिर देसाई अचानक पहुंच गए बॉलीवुड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कैंसर पर रिसर्च करते करते यासिर देसाई अचानक पहुंच गए बॉलीवुड
Wed, 29 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
यासिर देसाई बॉलीवुड गायक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल रिसर्च में किया काम, फिर बॉलीवुड में गाने का मिल गया मौका
परिवार में संगीत से ज्यादा पढ़ाई को दी जाती थी तरजीह
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कैंसर पर रिसर्च करते करते कब बॉलीवुड तक पहुंच गए पता ही नहीं लगा। यह बात बॉलीवुड स्टार यासिर देसाई ने संवाद न्यूज एजेंसी के साथ खास मुलाकात के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि वह दस साल की उम्र से संगीत को गुनगुनाते रहते थे। उनके परिवार में संगीत से ज्यादा पढ़ाई को महत्व दिया जाता है। उन्होंने बायो टेक्नोलॉजी में मास्टर डिग्री हासिल की। डिग्री हासिल करने के बाद वह कैंसर रिसर्च करने वाली कंपनी में काम करने चले गए। दो साल तक वहां काम भी किया लेकिन अपने संगीत के शौक को मरने नहीं दिया। जब भी उन्हें गाने का मौका मिला तो उन्होंने हमेशा गुनगुनाया। यही वजह है कि उन्हें अचानक बॉलीवुड में गाने का मौका मिल गया। जिसने भी उनकी आवाज को सुना, वह उनका मुरीद हो गया। बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम विक्की कौशल सहित अन्य के लिए गाने गा चुके हैं।
ए रहमान के साथ काम करना उनकी ख्बाहिश थी। यह पूरी हो गई है। जब उन्हें चंबा के मिंजर मेले में गाने का न्योता मिला तो काफी खुश हुए। उन्होंने चंबा के बारे में पहले भी सुना था। यहां ताल फिल्म की शूटिंग हुई है। यह बॉलीवुड की हिट फिल्मों में शामिल रही है। अन्य कई बॉलीवुड फिल्मों की यहां पर शूटिंग हो चुकी है। जब वह यहां पहुंचे तो प्रकृति का नजारा देख आनंदित हुए। वह दो दिन यहीं रुकने वाले थे लेकिन उनका अचानक अहमदाबाद में प्रोग्राम निकल आया। ऐसे में कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर जाना पड़ेगा। भविष्य में जब भी दोबारा यहां आने का मौका मिलेगा तो अवश्य आएंगे। उन्होंने रियल्टी शो पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए कहा कि केवल मात्र रियल्टी शो में गाने से कोई हिट नहीं हो जाता, इसके लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने संगीत में अपने भविष्य को चुना तो परिवार के लोग काफी चिंतित हुए लेकिन जब उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर जब बड़ा मुकाम हासिल किया तो उन्होंने पूरा सहयोग भी दिया।
विज्ञापन
--