{"_id":"6a6af0dff944831d1c093104","slug":"video-banikhet-lpg-cylinder-shortage-long-queues-chamba-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba LPG Crisis: बनीखेत में 120 गैस सिलिंडरों के लिए उमड़ी भीड़, उपभोक्ताओं को करना पड़ा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba LPG Crisis: बनीखेत में 120 गैस सिलिंडरों के लिए उमड़ी भीड़, उपभोक्ताओं को करना पड़ा लंबा इंतजार
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:06 PM IST
Link Copied
बनीखेत में गुरुवार को घरेलू रसोई गैस की किल्लत उस समय साफ नजर आई, जब डलहौजी गैस सर्विस का वाहन 120 घरेलू गैस सिलिंडर लेकर पुराने डाकघर के समीप पहुंचा। सीमित संख्या में सिलिंडर उपलब्ध होने और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के पहुंचने से मौके पर मेले जैसा माहौल बन गया। कुछ समय के लिए अव्यवस्था और तनाव की स्थिति भी पैदा हो गई।
गैस वितरण शुरू होते ही महिलाएं, बुजुर्ग और गृहिणियां अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। कई उपभोक्ता मई माह में जारी ओटीपी लेकर सिलिंडर लेने पहुंचे थे। लंबे समय से गैस आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण लोग सुबह से ही वाहन का इंतजार करते रहे।
सिलिंडर वितरण के दौरान लंबी कतारें लगी रहीं। उपभोक्ताओं में इस बात की चिंता बनी रही कि सीमित स्टॉक के कारण कहीं उन्हें खाली हाथ वापस न लौटना पड़े। कई लोगों का कहना था कि क्षेत्र में नियमित गैस आपूर्ति नहीं होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले कुछ समय से गैस की आपूर्ति अनियमित बनी हुई है। यही वजह है कि जैसे ही गैस का वाहन क्षेत्र में पहुंचता है, बड़ी संख्या में लोग एक साथ सिलिंडर लेने पहुंच जाते हैं। लोगों ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को नियमित करने की मांग उठाई है, ताकि उपभोक्ताओं को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।