सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women sweated it out to make it to the team

Chamba News: टीम में जगह बनाने के लिए महिलाओं ने बहाया पसीना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:51 AM IST
विज्ञापन
Women sweated it out to make it to the team
विज्ञापन
डलहौजी के बकरोटा स्थित क्रिकेट अकादमी में ट्रायल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के बकरोटा स्थित एचपीसीए क्रिकेट अकादमी में अंतर जिला महिला अंडर-19 और वरिष्ठ टीम का चयन किया गया। इस मौके पर 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम में जगह बनाने के लिए महिला खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इस दौरान क्षेत्ररक्षण, बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर महिला क्रिकेटरों ने ट्रायल दिया। विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों की प्रतिभा के आधार पर चयन करने की बात कही। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जल्द टीम की घोषणा की जाएगी। टीम की घोषणा के बाद खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जाएगा। साथ ही जरूरी टिप्स भी दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रशिक्षक सुनील कुमार सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed