{"_id":"6a203c0e70d239e7c5014d9c","slug":"cm-sukhvinder-sukhu-says-people-will-benefit-from-d-k-shivakumar-s-experience-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- डीके शिवकुमार के अनुभव का लोगों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- डीके शिवकुमार के अनुभव का लोगों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री सुक्खू बंगलूरू में शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर डीके शिवकुमार को बधाई दी। मुख्यमंत्री सुक्खू बंगलूरू में शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीके शिवकुमार के नेतृत्व में कर्नाटक विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि शिवकुमार के पास व्यापक राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक समझ है, जिसका लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा।
नई दिल्ली लौटे सीएम, गुरुवार को पहुंचेंगे शिमला
समारोह में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली लौटे। वह गुरुवार को शिमला लौटेंगे। उससे पहले मुख्यमंत्री नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से भेंट कर सकते हैं। सरकार के कामकाज पर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन