सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Counseling for 94 TGT posts for divyang candidates will be held in July.

Shimla: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए टीजीटी के 94 पदों पर जुलाई में होगी काउंसलिंग

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

 स्कूल शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन-मेडिकल और टीजीटी मेडिकल के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित 94 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

Counseling for 94 TGT posts for divyang candidates will be held in July.
शिक्षक(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय ने टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन-मेडिकल और टीजीटी मेडिकल के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित 94 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को जुलाई में आयोजित होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया। इन पदों को प्रचलित भर्ती एवं पदोन्नति नियमों तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से निर्धारित मानकों के तहत जॉब ट्रेनी आधार पर भरा जाएगा। कुल 94 पदों में टीजीटी आर्ट्स के 43, टीजीटी नॉन-मेडिकल 34 और टीजीटी मेडिकल के 17 पद शामिल हैं। ये पद दृष्टिबाधित, लो विजन, अस्थि दिव्यांग, श्रवण बाधित, मानसिक बीमारी, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर तथा बहु-दिव्यांग श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित हों। साथ ही ऐसे पात्र अभ्यर्थी, जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे लेकिन निर्धारित योग्यता रखते हैं, उन्हें भी काउंसलिंग में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। दृष्टिबाधित एवं लो विजन श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 1 जुलाई 2026 को शिक्षा निदेशालय लालपानी शिमला में आयोजित होगी। वहीं श्रवण बाधित, मानसिक बीमारी, ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर और बहु-दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 3 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छोटा शिमला में होगी। अस्थि दिव्यांग (ओएच) श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 4, 6 और 7 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed