{"_id":"6a1844276cb6397611038d7d","slug":"dharamsala-penpa-tsering-says-chinese-encroachment-on-arunachal-border-poses-difficulties-for-both-countries-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: पेंपा सेरिंग बोले- अरुणाचल सीमा पर चीन के कब्जे से दोनों देशों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: पेंपा सेरिंग बोले- अरुणाचल सीमा पर चीन के कब्जे से दोनों देशों को दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार
पेंपा सेरिंग ने कहा कि भारत-तिब्बत की सीमा जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है, लेकिन अरुणाचल में सीमा पर चीन के किए कब्जे से दोनों देशों को दिक्कत हो रही है।
निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने कहा कि भारत-तिब्बत की सीमा जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है, लेकिन अरुणाचल में सीमा पर चीन के किए कब्जे से दोनों देशों को दिक्कत हो रही है।
Trending Videos
पुलिस मैदान धर्मशाला में गुरुवार से शुरू हुए तीन दिवसीय तिब्बती सांस्कृतिक उत्सव के बारे में पत्रकारों से बात करते हुए पेंपा ने बताया कि हम भारत के कोने-कोने में जाते हैं और बातचीत करते हैं, लेकिन अभी भी तिब्बत की मूल जानकारी के बारे में भारतीयों को जानना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे आयोजनों के माध्यम से तिब्बत की मूल संस्कृति के बारे में भारतीयों को परिचित करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तिब्बती भाषा के शब्द भारतीय हिंदी भाषा में उपयोग होने वाली शब्दावली से निकले हैं। आने वाले समय में अच्छे फंड उपलब्ध होंगे तो ऐसे आयोजन देश के अन्य राज्यों में भी आयोजित किए जाएंगे।