{"_id":"68e1c4b25dcd31d6cd0f696f","slug":"dharamshala-dalai-lama-delights-taiwanese-buddhist-followers-with-teachings-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: दलाई लामा ने प्रवचनों से ताइवानी बौद्ध अनुयायियों को किया निहाल, हजारों पर्यटक भी रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: दलाई लामा ने प्रवचनों से ताइवानी बौद्ध अनुयायियों को किया निहाल, हजारों पर्यटक भी रहे मौजूद
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
सार
इस अवसर पर पांच हजार से अधिक बौद्ध भिक्षु-भिक्षुणियां और विदेशी पर्यटक उपस्थित रहे।
1
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
धर्मशाला शहर शनिवार सुबह उस वक्त अध्यात्म और भक्ति से सराबोर हो उठा, जब दलाई लामा ने ताइवानी बौद्ध अनुयायियों के विशेष अनुरोध पर मुख्य तिब्बती मंदिर चुगलाखांग में प्रवचन दिए। इस अवसर पर पांच हजार से अधिक बौद्ध भिक्षु-भिक्षुणियां और विदेशी पर्यटक उपस्थित रहे।
Trending Videos
प्रवचन की शुरुआत दलाई लामा ने बोधिचित्त उत्पत्ति (सेमक्ये) और बोधिसत्व व्रत (जंगदों) के संकल्प से की। इसके बाद उन्होंने तुषिता स्वर्ग के सौ देवताओं (गदेन ल्हग्यामा) पर संक्षिप्त लेकिन गहन शिक्षाएं दीं। यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए भावनाओं से भरा रहा। धर्मशाला में यह विशेष प्रवचन एक बार फिर दुनिया को यह संदेश देता है कि दलाई लामा की करुणा और ज्ञान किसी सीमाओं में बंधे नहीं हैं। वे पूरी मानवता को जोड़ने वाली एक जीवित विरासत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताइवानी श्रद्धालु पैन यी शुआन ने कहा कि दलाई लामा को देखना मेरे लिए अविस्मरणीय अनुभव है। ताशी ली ने कहा कि उनकी शिक्षाएं सीधे हृदय को स्पर्श करती हैं। बौद्ध भिक्षुणी प्रो. कावेरी गिल ने कहा कि दलाई लामा केवल बौद्ध धर्म ही नहीं, बल्कि मानवता के साझा मूल्यों प्रेम, करुणा और नैतिकता के प्रतीक हैं। अमेरिका से आए ड्रू मैकग्लाथरी ने कहा कि प्रवचन अनोखा है। इसे बोधिसत्व व्रत और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

कमेंट
कमेंट X