{"_id":"697ea6907e0cd2c6160c0505","slug":"dharamshala-the-first-phase-of-voting-for-the-tibetan-government-in-exile-will-be-held-today-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: निर्वासित तिब्बती सरकार के लिए आज पहले चरण का मतदान, पेंपा सेरिंग समेत ये उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: निर्वासित तिब्बती सरकार के लिए आज पहले चरण का मतदान, पेंपा सेरिंग समेत ये उम्मीदवार मैदान में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:35 AM IST
विज्ञापन
सार
सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रारंभिक मतदान होगा। निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग ने 27 देशों में 87 क्षेत्रीय चुनाव कार्यालयों के अंतर्गत कुल 309 मतदान क्षेत्र स्थापित किए हैं।
वोटिंग (प्रतीकात्मक)
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
निर्वासित तिब्बती सरकार के सिक्योंग और सांसदों के चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। 1 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रारंभिक मतदान होगा। निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव आयोग ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव आयोग ने 27 देशों में 87 क्षेत्रीय चुनाव कार्यालयों के अंतर्गत कुल 309 मतदान क्षेत्र स्थापित किए हैं। इनकी निगरानी के लिए 1,737 चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
Trending Videos
बस्तियों से बाहर रहने वाले मतदाताओं के लिए 31 विशेष मतदान क्षेत्र भी बनाए गए हैं। सिक्योंग के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि सांसद पदों के लिए लगभग 98 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है। करीब 91,000 मतदाताओं ने निर्वासित तिब्बती सरकार के चुनाव के लिए पंजीकरण करवाया है। तिब्बती संसद में कुल 45 सदस्य होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक चरण संपन्न होने के बाद द्वितीय और अंतिम चरण के चुनाव 26 अप्रैल 2026 को होंगे। टीए के मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसंग येशी ने सिक्योंग और 18वीं तिब्बती संसद-इन-एक्साइल से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए क्षेत्रीय चुनाव अधिकारियों से चुनावी मामलों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
पेंपा सेरिंग समेत ये उम्मीदवार मैदान में
निवर्तमान सिक्योंग पेंपा सेरिंग दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। दूसरे प्रत्याशी स्विट्जरलैंड निवासी कायदोर आउकात्सांग (58) हैं जोकि पेशे से लेखक और लोक सेवक हैं। वह वर्तमान में अटलांटिक काउंसिल के ग्लोबल चाइना हब में अनिवासी वरिष्ठ फेलो हैं। तीसरे प्रत्याशी कर्नाटक के बायलाकुप्पे निवासी सेरिंग फुंत्सोक (46) हैं, जोकि पेशे से शिक्षक हैं। एक अन्य प्रत्याशी का नाम नगवांग गादेन है।
