फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   dharamshala tibetan youth congress worldwide chain protest un lobga rangzen

Dharamshala : लोबगा रांगजेन की मौत के बाद तिब्बती समुदाय का वैश्विक प्रदर्शन, संयुक्त राष्ट्र से न्याय की मांग

Tue, 28 Jul 2026 09:39 AM IST
Ankesh Dogra एएनआई, शिमला।
एएनआई, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 09:39 AM IST
सार

धर्मशाला में तिब्बती यूथ कांग्रेस ने तिब्बती कार्यकर्ता लोबगा रांगजेन के आत्मदाह के बाद वैश्विक चेन प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि 19 जुलाई से धर्मशाला में चेन भूख हड़ताल चल रही है और विभिन्न देशों में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र से तिब्बती लोगों की मांगों पर कार्रवाई की अपील करना है।

विज्ञापन
dharamshala tibetan youth congress worldwide chain protest un lobga rangzen
धर्मशाला में प्रदर्शन करते तिब्बती तिब्बती यूथ कांग्रेस के लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

धर्मशाला स्थित तिब्बती यूथ कांग्रेस ने तिब्बती कार्यकर्ता लोबगा रांगजेन (लोसांग पालदेन) के आत्मदाह के बाद वैश्विक स्तर पर चल रहे चेन प्रदर्शन को और व्यापक बनाने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि यह शांतिपूर्ण अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक संयुक्त राष्ट्र (UN) उनकी मांगों पर प्रतिक्रिया नहीं देता।

विज्ञापन

 

तिब्बती यूथ कांग्रेस के महासचिव तेनज़िन लोबसांग ने कहा कि यह आंदोलन शहीद लोबगा रांगजेन के लिए न्याय की मांग को लेकर चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में 19 जुलाई से चेन भूख हड़ताल जारी है, जो तिब्बती लोगों के अधिकारों, न्याय और सत्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेनज़िन लोबसांग ने कहा कि न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में तिब्बती समुदाय और समर्थक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह वैश्विक अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक संयुक्त राष्ट्र उनकी मांगों पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं देता।
 

तिब्बती यूथ कांग्रेस की संयुक्त सचिव तेनज़िन डेकोंग ने कहा कि यह विश्वव्यापी अभियान धर्मशाला से शुरू हुआ है और इसका उद्देश्य दुनिया भर के तिब्बती समुदाय को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि लोबगा रांगजेन ने आत्मदाह से पहले तिब्बती लोगों से एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का संदेश दिया था। उन्होंने तिब्बती समुदाय से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से उठाना जरूरी है, ताकि भविष्य में तिब्बती लोग अपने वतन लौट सकें।
 

गौरतलब है कि संगठन के अनुसार तिब्बती कार्यकर्ता लोबगा रांगजेन ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर आत्मदाह किया था। इसी घटना के बाद तिब्बती यूथ कांग्रेस ने विभिन्न देशों में शांतिपूर्ण चेन प्रदर्शन शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed