{"_id":"69c3374aad2c49c3730fda11","slug":"exiled-tibetan-parliament-passes-two-resolutions-against-china-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamsala: निर्वासित तिब्बती संसद में चीन के खिलाफ दो प्रस्ताव पारित, मानवाधिकार और सांस्कृतिक दमन पर ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamsala: निर्वासित तिब्बती संसद में चीन के खिलाफ दो प्रस्ताव पारित, मानवाधिकार और सांस्कृतिक दमन पर ध्यान
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:46 AM IST
विज्ञापन
सार
इन प्रस्तावों के जरिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान तिब्बत में हो रहे मानवाधिकारों के हनन और सांस्कृतिक दमन की ओर खींचा गया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पर्यटन नगरी धर्मशाला स्थित निर्वासित तिब्बती संसद ने तिब्बत के भीतर गहराते संकट और चीन द्वारा थोपे गए तथाकथित जातीय एकता और प्रगति कानून के खिलाफ दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए हैं। इन प्रस्तावों के जरिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान तिब्बत में हो रहे मानवाधिकारों के हनन और सांस्कृतिक दमन की ओर खींचा गया है।
Trending Videos
पहला प्रस्ताव 5-सूत्री एकजुटता संकल्प है। यह प्रस्ताव उन तिब्बतियों के साहस और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है, जिन्होंने तिब्बती संघर्ष के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। प्रस्ताव में 11वें पंचेन लामा सहित सभी राजनीतिक बंदियों की तत्काल रिहाई और तिब्बती लोगों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा, तिब्बत में जारी क्रूरता को समाप्त करने और वहां के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को पहुंच रहे नुकसान को रोकने की मांग की गई है। साथ ही वैश्विक नेताओं, सांसदों, मीडिया और शोध संस्थानों से तिब्बत का दौरा कर वास्तविक जमीनी स्थिति देखने का आग्रह किया गया है। वहीं, दूसरा प्रस्ताव का 7-सूत्रीय कानूनी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें संसद ने चीन के जातीय एकता कानूनों को अंतरराष्ट्रीय और संवैधानिक मानकों के तहत अवैध और अनैतिक करार दिया है। प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि चीन जबरन सांस्कृतिक समायोजन की नीतियां थोप रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।