{"_id":"69ef0fee8189f42ecc014656","slug":"himachal-chamba-district-lags-behind-in-class-5-and-8-results-12-schools-show-extremely-poor-performance-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: पांचवीं और आठवीं कक्षा के नतीजों में चंबा जिला पिछड़ा, 12 स्कूलों का प्रदर्शन बेहद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: पांचवीं और आठवीं कक्षा के नतीजों में चंबा जिला पिछड़ा, 12 स्कूलों का प्रदर्शन बेहद खराब
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के 12 स्कूलों का प्रदर्शन बेहद खराब दर्ज किया गया है। मंडी के 10, कांगड़ा के 8 और हमीरपुर के 7 स्कूल भी फिसड्डी साबित हुए हैं। कुल मिलाकर प्रदेश में 5वीं के 24 और 8वीं के 15 स्कूल ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 5वीं और 8वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों ने सरकारी स्कूलों की पोल खोलकर रख दी है। पूरे प्रदेश में चंबा सबसे कमजोर कड़ी बनकर उभरा है, जहां 12 स्कूलों का प्रदर्शन बेहद खराब दर्ज किया गया है। स्थिति सिर्फ चंबा जिला तक सीमित नहीं है। मंडी के 10, कांगड़ा के 8 और हमीरपुर के 7 स्कूल भी फिसड्डी साबित हुए हैं। लगातार गिरते शैक्षणिक स्तर ने शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ा दी है, इसके चलते अब सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं।
Trending Videos
आंकड़ों के मुताबिक 5वीं कक्षा में कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर के 5-5 स्कूलों के नतीजे चिंताजनक रहे हैं। मंडी के 7 और शिमला के 2 स्कूल भी इस सूची में शामिल हैं। वहीं 8वीं कक्षा में चंबा के 7, कांगड़ा और मंडी के 3-3 और हमीरपुर के 2 स्कूलों का प्रदर्शन खराब रहा है। कुल मिलाकर प्रदेश में 5वीं के 24 और 8वीं के 15 स्कूल ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालात को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने सख्त रुख अपनाया है। डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन ने चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला के उप शिक्षा निदेशकों को भी इस संदर्भ में पत्र जारी किया है। इसके अनुसार संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को गणित और अंग्रेजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ शिमला तलब किया है। आदेशों के अनुसार 8वीं कक्षा के लिए 28 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे शिक्षकों को निदेशालय में उपस्थित होना होगा। वहीं 5वीं कक्षा की कॉपियों की जांच 28 अप्रैल से 5 मई तक की जाएगी।
निर्देश साफ हैं कि हर स्कूल से एक शिक्षक (गणित या अंग्रेजी) अनिवार्य रूप से पूरी उत्तर पुस्तिकाओं के साथ पहुंचेगा। विभाग इस कवायद के जरिए न सिर्फ मूल्यांकन प्रक्रिया की खामियों को पकड़ना चाहता है, बल्कि कमजोर नतीजों के लिए जिम्मेदारी भी तय करने की तैयारी में है। साफ संकेत दिए गए हैं कि लापरवाही या निर्देशों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई होगी।

कमेंट
कमेंट X