सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal Number of Flights on Gaggal-Chandigarh Route Reduced Passengers Face Inconvenience

Himachal News: पर्यटन सीजन से पहले झटका, गगल चंडीगढ़ रूट पर उड़ानों की संख्या घटी; यात्रियों को होगी परेशानी

तनुज सैणी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 30 Mar 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश में इंडिगो ने गगल-चंडीगढ़ हवाई रूट पर उड़ानों की संख्या घटा दी है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Number of Flights on Gaggal-Chandigarh Route Reduced Passengers Face Inconvenience
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पर्यटन सीजन से ठीक पहले हवाई सफर करने वालों को बड़ा झटका लगा है। इंडिगो ने गगल-चंडीगढ़ हवाई रूट पर उड़ानों की संख्या घटा दी है। विमानन कंपनी इंडिगो ने गगल–चंडीगढ़ हवाई रूट पर उड़ानों में कटौती कर दी है। पहले जहां सप्ताह में छह दिन उड़ानें संचालित होती थीं, वहीं अब अप्रैल से यह सेवा केवल चार दिन सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को ही उपलब्ध रहेगी।

Trending Videos

हवाई अड्डा प्राधिकरण की ओर से जारी ग्रीष्मकालीन शेड्यूल के अनुसार धर्मशाला (गगल) से दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरकर विमान 2:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा। वहीं, चंडीगढ़ से वापसी उड़ान 2:45 बजे उड़ान भरकर 3:50 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। किराये की बात करें तो चंडीगढ़ से गगल के लिए टिकट लगभग 4,173 रुपये और वापसी के लिए करीब 4,630 रुपये निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर मुफ्त वाईफाई सेवा शुरू; फ्लाईब्रेरी, उड़ान कैफे जल्द
शिमला से विमान सेवाएं शुरू करने की तैयारियों के बीच रविवार को केंद्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर मुफ्त वाईफाई सेवा का शुभारंभ किया। गुजरात के राजकोट हवाई अड्डे से वर्चुअल माध्यम से नायडू ने यह उद्घाटन किया। शिमला एयरपोर्ट पर हुए कार्यक्रम में भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के निदेशक सतीश कुमार और उनकी टीम मौजूद रही। 
 

शिमला हवाई अड्डे पर अब यात्री 4 घंटों तक फ्री वाईफाई सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए अगले चरण में फ्लाईब्रेरी (उड़ती हुई लाइब्रेरी) की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद शिमला हवाई अड्डे पर उड़ान कैफे की सुविधा शुरू होगी, जिसमें 50 फीसदी कम कीमत पर यात्रियों को खाने-पीने की वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा स्थानीय उत्पादों की प्रदशर्नी और बिक्री के लिए अवसर (एवीएसएआर-क्षेत्रीय कुशल कारीगरों के लिए हवाई अड्डा मंच) योजना वन प्रोजेक्ट वन काउंटर भी स्थापित किया जाएगा। 

दिल्ली-शिमला-धर्मशाला के बीच अप्रैल से विमान सेवा शुरू हो जाएगी। डीजीसीए हवाई सेवाओं के लिए शेड्यूल जारी करने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed