फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal to Get Second Food Testing Lab in Kangra | Six Districts to Benefit

Himachal News: कांगड़ा में खुलेगी दूसरी फूड टेस्टिंग लैब, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, 6 जिलों को मिलेगा फायदा

Wed, 08 Jul 2026 10:41 AM IST
Ankesh Dogra सचिन चौधरी, धर्मशाला।
सचिन चौधरी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 08 Jul 2026 10:41 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के धर्मशाला में दूसरी फूड टेस्टिंग लैब स्थापित करने की तैयारी चल रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भवन की तलाश शुरू कर दी है। नई लैब शुरू होने से कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, ऊना और हमीरपुर के खाद्य नमूनों की जांच स्थानीय स्तर पर होगी। इससे रिपोर्ट जल्दी मिलेगी और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो सकेगी।

विज्ञापन
Himachal to Get Second Food Testing Lab in Kangra | Six Districts to Benefit
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में जल्द ही प्रदेश की दूसरी फूड टेस्टिंग लैब स्थापित होने की तैयारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसके लिए धर्मशाला में उपयुक्त भवन की तलाश शुरू कर दी है। नई लैब शुरू होने से खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच में तेजी आएगी, मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगा और कांगड़ा सहित प्रदेश के छह जिलों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में प्रदेश में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए केवल कंडाघाट स्थित एकमात्र फूड टेस्टिंग लैब कार्यरत है।

विज्ञापन


पूरे प्रदेश से खाद्य नमूने वहीं भेजे जाते हैं। एक ही लैब पर बढ़ते कार्यभार के कारण जांच रिपोर्ट आने में समय लग जाता है, जिससे कई मामलों में कार्रवाई भी प्रभावित होती है। इससे लोगों की सेहत पर भी खतरा बढ़ रहा है। धर्मशाला में प्रस्तावित लैब शुरू होने के बाद कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, ऊना, मंडी और कुल्लू जैसे जिलों से लिए जाने वाले खाद्य नमूनों की जांच स्थानीय स्तर पर हो सकेगी। इससे रिपोर्ट कम समय में उपलब्ध होगी और मिलावटी एवं मानकों के विपरीत खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई संभव हो पाएगी।

विज्ञापन

लैब के लिए ऐसी जगह की तलाश की जा रही है, जहां आधुनिक परीक्षण उपकरण स्थापित किए जा सकें और सभी आवश्यक तकनीकी मानकों को पूरा किया जा सके। भवन चयन के बाद लैब स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल डीसी कांगड़ा की ओर से विभाग को कई जगहें बताई गई हैं लेकिन लैब के लिए कोई पर्याप्त जगह अभी तक नहीं मिल पाई है।
नई लैब शुरू होने से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। त्योहारी सीजन, पर्यटन सीजन और विशेष अभियानों के दौरान लिए जाने वाले नमूनों की जांच भी पहले की तुलना में कहीं अधिक तेजी से हो सकेगी। इससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ-साथ मिलावटखोरों पर प्रभावी अंकुश लगाने में भी विभाग को मदद मिलेगी।

कांगड़ा जिले में प्रदेश की दूसरी फूड टेस्टिंग लैब खोले जाने के लिए बिल्डिंग की तलाश की जा रही है। पर्याप्त बिल्डिंग बनने के बाद उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। लैब खुलने से काफी फायदा होगा और इससे आसपास के जिलों के सैंपलों की जांच भी हो सकेगी। -डॉ. सविता ठाकुर, अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed