सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Himachal Voice to Resound in the Rajya Sabha Newly Elected MP Anurag Sharma Takes Oath

Himachal News: राज्यसभा में गूंजेगा हिमाचल का स्वर, नव निर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा ने ली शपथ

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Apr 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुवार को नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। अनुराग शर्मा ने अपने नामांकन के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Voice to Resound in the Rajya Sabha Newly Elected MP Anurag Sharma Takes Oath
राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने गुरुवार को संसद परिसर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उन्हें उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद अनुराग शर्मा ने प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों में हिमाचल प्रदेश के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएंगे और प्रदेश से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से हिमाचल की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र से सहयोग प्राप्त करने, तथा लंबित रेल, सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने के लिए सदन में जोरदार आवाज उठाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग शर्मा ने अपने नामांकन के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके नामांकन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है, जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में वे हिमाचल प्रदेश के समग्र विकास को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed