{"_id":"69e603e3e99944886d0ae151","slug":"tamil-nadu-assembly-elections-rahul-gandhi-allegations-against-rss-bjp-aiadmk-at-thoothukudi-rally-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"थूथुकुडी में बरसे राहुल गांधी: RSS को बताया तमिल विरोधी, कहा- तमिलनाडु में नहीं चलने देंगे BJP का बिहार मॉडल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
थूथुकुडी में बरसे राहुल गांधी: RSS को बताया तमिल विरोधी, कहा- तमिलनाडु में नहीं चलने देंगे BJP का बिहार मॉडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अमन तिवारी
Updated Mon, 20 Apr 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार
थूथुकुडी की रैली में राहुल गांधी ने आरएसएस को तमिल विरोधी संगठन बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के जरिए एआईएडीएमके को नियंत्रित कर रही है और तमिलनाडु में बिहार मॉडल लागू करना चाहती है।
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु में चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर तीखे हमले किए। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, आरएसएस तमिल विरोधी और द्रविड़ विरोधी संगठन है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा का मानना है कि भारत एक लोग, एक संस्कृति, एक धर्म और एक भाषा वाला देश होना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने एआईएडीएमके की वर्तमान स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुरानी एआईएडीएमके, जो तमिलनाडु के लोगों की सेवा करती थी, अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। राहुल के अनुसार, आज की एआईएडीएमके सिर्फ एक खोखला ढांचा बनकर रह गई है और भाजपा इस पार्टी का इस्तेमाल तमिलनाडु की राजनीति में घुसने के लिए करना चाहती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एआईएडीएमके के नेता भ्रष्टाचार की वजह से कमजोर पड़ गए हैं। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर भाजपा तमिलनाडु में अपनी जगह बनाना चाहती है। राहुल ने दावा किया कि जो लोग अभी एआईएडीएमके को चला रहे हैं, उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह नियंत्रित करते हैं।
ये भी पढे़ं: Bengal Election 2026: बंगाल दौरे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी पर वार, बोले- क्या सीएम बनना चाहते हैं?
रैली में राहुल गांधी ने बिहार की राजनीति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर भाजपा के आदमी को वहां बैठा दिया गया। राहुल ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के पुराने कामों की वजह से भाजपा उन्हें पूरी तरह काबू कर रही है। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार ने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए।
राहुल ने आगे कहा , भाजपा तमिलनाडु में भी यही बिहार मॉडल दोहराना चाहती है। वे तमिलनाडु में ऐसी सरकार चाहते हैं जिसे वे पूरी तरह अपने इशारों पर नचा सकें। वे यहां एक ऐसा मुख्यमंत्री चाहते हैं जो वही करे जो भाजपा कहे। राहुल ने साफ शब्दों में कहा कि वे तमिलनाडु में भाजपा को कभी भी ऐसी कठपुतली सरकार नहीं बनाने देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप खुलेआम कहते हैं कि पीएम मोदी उन्हें फोन करते हैं और 'सर' कहकर बुलाते हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि ट्रंप के कहने पर प्रधानमंत्री कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ईरान में युद्ध शुरू होने से पहले मोदी को अचानक इस्राइल जाने के लिए कहा गया और वे तुरंत विमान लेकर वहां चले गए। राहुल ने कहा कि भाजपा चाहे जो भी सपना देख ले, वे तमिलनाडु के लोगों या यहां की सरकार को कभी अपने नियंत्रण में नहीं ले पाएंगे।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन