सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Rumors of Gas Scarcity Spread in Dharamshala Crowds Swarm to Collect Cylinders

LPG Cylinder Shortage: धर्मशाला में उड़ी गैस की किल्लत की अफवाह, सिलिंडर लेने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 13 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

गैस की संभावित कमी की अफवाहों ने धर्मशाला में लोगों के बीच अफरा तफरी मचा दी। शुक्रवार को शहर की गैस एजेंसियों के गोदामों में सिलिंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पढ़ें पूरी खबर...

Rumors of Gas Scarcity Spread in Dharamshala Crowds Swarm to Collect Cylinders
धर्मशाला में सिलिंडर लेने उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मध्य पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की खबरों के बीच गैस की संभावित कमी की अफवाहों ने धर्मशाला में लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अफवाहों के चलते कई लोगों ने एहतियातन घरेलू गैस सिलिंडर स्टोर करना शुरू कर दिया है। इसके चलते शुक्रवार को शहर की गैस एजेंसियों के गोदामों में सिलिंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी के गोदामों के बाहर पहुंच गए।
Trending Videos




धर्मशाला में जब गैस सिलिंडरों से भरे ट्रक गोदाम में पहुंचे तो लोगों की भीड़ और बढ़ गई। सिलिंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में लगना पड़ा। इस दौरान कई लोग अपनी गैस कॉपी में एंट्री करवाने और सिलेंडर लेने के लिए घंटों तक इंतजार करते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी मशक्कत के बाद सिलेंडर मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस एजेंसी से जुड़े लोगों का कहना है कि फिलहाल गैस की सप्लाई सामान्य है, लेकिन अफवाहों के चलते अचानक मांग बढ़ने से गोदामों में भीड़ की स्थिति बन गई है। प्रशासन और एजेंसी संचालकों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही गैस सिलिंडर लें।

रिकांगपिओ में पेट्रोल पंप पर लगी वाहनों की लंबी लाइन
रिकांगपिओ में लोग पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर चिंतित हैं। इस बीच रिकांगपिओ के पेट्रोल पंप पर सुबह से लाइन लगी हुई है। हालांकि, खाद्य आपूर्ति अधिकारी किन्नौर धनवीर सिंह ठाकुर का कहना है कि किन्नौर में रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed