सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LOP Rahul Gandhi on Kanshiram Jayanti programme in Lucknow.

UP: सामाजिक परिवर्तन दिवस पर बोले राहुल गांधी, अगर नेहरू जी होते तो कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 13 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन दिवस को संबोधित करते हुए कांशीराम के योगदान के याद किया और कहा कि अगर कांग्रेस ने अपने काम को सही तरह से किया होता तो कांशीराम जी कभी सफल न होते।

LOP Rahul Gandhi on Kanshiram Jayanti programme in Lucknow.
सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में केवल चुनाव जीतने की नहीं, बल्कि हिंदुस्तान को बदलने वाली राजनीति की जरूरत है। देश के पाॅवर स्ट्रक्चर में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। 85 फीसदी हिस्सेदारी का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि अगर जवाहरलाल नेहरू आज जीवित होते तो कांशीराम कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते।

Trending Videos


राहुल गांधी शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कांग्रेस द्वारा आयोजित कांशीराम जयंती एवं दलित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांशीराम के अंदाज में जेब से पेन निकालकर उसका कैप हटाया और कहा कि कैप हटाने से ही पेन चलती है, यानी 85 प्रतिशत लोगों को अधिकार मिलने पर ही देश आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पेन और कैप को अलग कर दिया है, यानी 85 प्रतिशत समाज को किनारे कर 15 प्रतिशत के साथ सत्ता चला रही है। राहुल ने यह भी माना कि कांग्रेस में भी पहले कई कमियां रही हैं। अगर कांग्रेस अपना काम ठीक से करती तो कांशीराम जैसे आंदोलनकारी की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगर यूपी में कांग्रेस को कांशीराम जैसे 100 समर्पित लोग मिल जाएं तो प्रदेश की राजनीति बदल सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग चाहिए जो संविधान की रक्षा के लिए मरते दम तक संघर्ष करने को तैयार हों।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, 'अफवाहजीवी है भाजपा, गैस की कमी को स्वीकार कर ले तो जनता खुद सहयोग करेगी'

ये भी पढ़ें - यूपी: लखनऊ पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, ग्रीन कॉरिडोर का किया लोकार्पण; अब जाम से मिलेगी राहत


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में दलित, आदिवासी और ओबीसी के लिए मौके कम किए जा रहे हैं। इंटरव्यू से बच्चों को निकाला जा रहा है। उन्हें पब्लिक सेक्टर में मौका नहीं मिल पाता है। हम सभी की बराबरी चाहते हैं।

'पीएम मोदी संविधान की विचारधारा को नहीं मानते'
राहुल गांधी ने कहा कि हमारे संविधान में हमारे देश के हजारों साल की विचारधारा है। इसमें सावरकर की विचारधारा नहीं है। गोडसे की विचारधारा नहीं है। इसलिए वो लोग इसे नहीं मानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ भी कह लें लेकिन वो संविधान की विचारधारा को नहीं मानते हैं।

गांधी जी, आंबेडकर जी और कांशीराम जी ने बहुत मुश्किलें झेली पर वो कभी कंप्रोमाइज्ड नहीं हुए जबकि मोदी जी तो कंप्रोमाइज्ड हैं। हमने उन्हें पकड़ लिया है। हमने नरेंद्र मोदी को साइकोलॉजिकली खत्म कर दिया है। वो अमेरिका के दबाव में हैं। वो अब अमेरिका का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed