{"_id":"6a43e8683747d711d70962e0","slug":"hamirpur-75-year-old-dr-milkhi-ram-took-the-exam-for-an-astrology-degree-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 75 वर्षीय डॉ. मिलखी राम ने ज्योतिष की डिग्री के लिए दी परीक्षा, अब तक 32 डिग्रियां हासिल कर चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: 75 वर्षीय डॉ. मिलखी राम ने ज्योतिष की डिग्री के लिए दी परीक्षा, अब तक 32 डिग्रियां हासिल कर चुके
Tue, 30 Jun 2026 09:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 30 Jun 2026 09:31 PM IST
सार
डॉ. मिलखी राम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में ज्योतिष विषय की डिग्री के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन
डॉ. मिलखी राम ने ज्योतिष की डिग्री के लिए दी परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इसे कांगड़ा जिले के गंदड़ गांव के 75 वर्षीय डॉ. मिलखी राम ने एक बार फिर साबित कर दिखाया। मंगलवार को उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय, हमीरपुर स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में ज्योतिष विषय की डिग्री के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश सोनी और इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने बताया कि डॉ. मिलखी राम अब तक 32 डिग्रियां हासिल कर चुके हैं। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और सीखने की ललक आज भी बरकरार है। उनका यह प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि सीखने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती।
विज्ञापन