सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   108 people underwent health check-up on PNB's foundation day

Hamirpur (Himachal) News: पीएनबी के स्थापना दिवस पर 108 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 12 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक के 132वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को टाउन हॉल में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 108 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
Trending Videos

यह शिविर बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद यादव के मार्गदर्शन में मोहाली स्थित एक अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर के आयोजन में नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, मुख्य प्रबंधक अखिल गंगवार सहित अन्य अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में रक्तचाप, रैंडम ब्लड शुगर सहित अन्य जांचें की गईं और विशेषज्ञ परामर्श भी प्रदान किया गया। गैस्ट्रो सर्जन डॉ. द्विज जयंत ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
डॉ. द्विज जयंत ने बताया कि एसिडिटी, गैस्ट्राइटिस, अपच, लीवर व आंतों से जुड़ी बीमारियां अब अधिक देखने को मिल रही हैं, जिनका समय पर परामर्श लेकर बचाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed