सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   20,000 devotees reached Paunahari's shrine.

Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार पहुंचे 20 हजार श्रद्धालु

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था निरंतर बढ़ रही है। शुक्रवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार को मंदिर न्यास ने चढ़ावे की गणना की। इसमें कुल 32 लाख 13 हजार 887 रुपये की राशि प्राप्त हुई। गणना में नकद चढ़ावे के रूप में 16 लाख 54 हजार 537 रुपये प्राप्त हुए, जबकि दान राशि 15 लाख 59 हजार 350 रुपये रही। इस प्रकार कुल चढ़ावा 32 लाख 13 हजार 887 रुपये दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने विदेशी मुद्रा और चांदी भी अर्पित की। गणना के दौरान 114 ग्राम 520 मिलीग्राम चांदी प्राप्त हुई। विदेशी मुद्रा के रूप में 12 अमेरिकी डॉलर, 25 यूरो, 40 कनाडाई डॉलर, 20 यूएई दिरहम और एक मलेशियाई मुद्रा नोट भी चढ़ावे में शामिल रहे। शुक्रवार को लगभग 18 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर न्यास की अध्यक्ष स्वाति डोगरा ने कहा कि बाबा बालकनाथ के प्रति देश-विदेश के श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा और विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्राप्त होने वाला प्रत्येक अंशदान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। न्यास इस राशि का उपयोग मंदिर परिसर के विकास, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और जनकल्याणकारी कार्यों में करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed