{"_id":"6a25b0eef91ad6e90e055de0","slug":"3085-candidates-took-the-test-at-12-centers-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-196311-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 12 केंद्रों पर 3,085 अभ्यर्थियों ने दिया सेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 12 केंद्रों पर 3,085 अभ्यर्थियों ने दिया सेट
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से आयोजित स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (सेट) में जिले के 12 केंद्रों में दो चरणों में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। एडीसी अभिषेक कुमार गर्ग ने बताया कि इस परीक्षा के 4,170 अभ्यर्थियों के लिए हमीरपुर शहर और इसके आसपास के शिक्षण संस्थानों में केंद्र बनाए गए थे। सुबह के सत्र के दौरान पेपर-एक में 3,085 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। शाम के सत्र में 3073 अभ्यर्थियों ने पेपर-दो दिया। परीक्षा केंद्रों पर इस महत्वपूर्ण परीक्षा को सुचारु ढंग से संपन्न करवाने के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए विशेष बसों का प्रावधान भी किया गया था। संवाद
Trending Videos