{"_id":"6a25b124830797e1f60208a2","slug":"bride-and-middleman-woman-sent-on-police-remand-for-four-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-196309-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दुल्हन और बिचौली महिला चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दुल्हन और बिचौली महिला चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजीं
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। थाना बड़सर के तहत फर्जी दस्तावेज दिखाकर शादी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी दुल्हन और बिचौली महिला को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड दी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करेगी और यह जांच भी करेगी कि इन दोनों शातिरों ने अब तक कितने लोगों को गुमराह कर शादी करवाने के नाम पर ठगा है।
शनिवार को पुलिस ने गलोड़ में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शादी करने के बाद भागी दुल्हन को बटाला (पंजाब) से गिरफ्तार किया था। मामले में पीड़ित युवक मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में अमृतसर (पंजाब) में हुई थी।
शादी के बाद उसे अपनी पत्नी के दस्तावेजों पर संदेह हुआ, जिसके बाद जांच की कि गई तो वह फर्जी पाए गए। युवक ने जब इसका विरोध किया तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलने लगी। मनीष कुमार के अनुसार इस शादी में उसके करीब सात लाख रुपये खर्च हुए हैं, जिसे वापस दिलाने की उसने पुलिस से मांग की है।
विज्ञापन
एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
Trending Videos