फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   36441 crore budget for Khelo India, a historic step by the Modi government: Atri

खेलो इंडिया को 36441 करोड़ बजट, मोदी सरकार का ऐतिहासिक क़दम : अत्री

Mon, 03 Aug 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 03 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
36441 crore budget for Khelo India, a historic step by the Modi government: Atri
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए। संघ।
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश सचिव रहे नरेंद्र अत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से 31 जुलाई 2026 को संशोधित खेलो इंडिया योजना को मंजूरी देना खेलों के उत्थान की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
विज्ञापन

नरेंद्र अत्री रविवार को एचपीसीए सब सेंटर हमीरपुर में चल रही क्रिकेट सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को किट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि संशोधित योजना के तहत वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक 36441 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य भारत को वर्ष 2036 तक शीर्ष 10 और वर्ष 2047 तक शीर्ष पांच खेल राष्ट्रों में शामिल करना है। खेलो इंडिया मिशन के तहत जिला स्तर तक खेल अवसंरचना, प्रशिक्षण केंद्र, खेल विज्ञान, पोषण और खेल मनोविज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र अत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में एचपीसीए ने क्रिकेट जगत में पहचान बनाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने की दिशा में भी सराहनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक अनिल परमार, प्रदेश फुटबाल संघ के कोषाध्यक्ष एवं सब सेंटर प्रशिक्षक नरेश राणा, प्रशिक्षक प्रवीण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed