फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   37 crore rupees will be spent on the Kudhar-Deotsidh road.

Hamirpur (Himachal) News: कुढार-दियोटसिद्ध सड़क पर खर्च होंगे 37 करोड़ रुपये

Tue, 09 Jun 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। कुढार से दियोटसिद्ध तक सड़क के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पर लगभग 37 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह परियोजना क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं में शामिल है, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण के तहत कुढार से डुगवाड़ तक सड़क सुधार का कार्य शुरू हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में डुगवाड़ से दियोटसिद्ध तक कार्य किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क की चौड़ाई बढ़ाने, सुरक्षा दीवारों के निर्माण, जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क की गुणवत्ता सुधारने जैसे कार्य किए जाएंगे। इस सुधार से यातायात सुगम होगा और दियोटसिद्ध जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर आसान बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लगभग 15 किलोमीटर दूरी कम होने से समय और खर्च दोनों में बचत होगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बड़सर के अधिशासी अभियंता डीसी ठाकुर ने बताया कि पहले चरण का कार्य शुरू हो चुका है और दूसरे चरण का टेंडर जल्द पूरा कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed