फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में योगदान देने वाले हमीरपुर पुलिस की पीओ सेल के हेड कांस्टेबल रवि ठाकुर को वर्ष 2023 के डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया गया। पीओ सेल की टीम अब तक विभिन्न मामलों में करीब 400 फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने रवि ठाकुर को डीजीपी डिस्क पहनाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश शर्मा, डीएसपी नितिन सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना आवश्यक है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित होते हैं। रवि ठाकुर ने बताया कि पीओ सेल की टीम ने अब तक विभिन्न मामलों में करीब 400 फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने में सफलता प्राप्त की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।