सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A celebration of democracy, the first vote was cast in Sakroh after an hour; crowds gathered in Bagwada since morning.

Hamirpur (Himachal) News: लोकतंत्र का उत्सव, सकरोह में एक घंटे बाद डला पहला वोट<bha>;</bha> बगवाड़ा में सुबह से ही उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 31 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
A celebration of democracy, the first vote was cast in Sakroh after an hour; crowds gathered in Bagwada since morning.
ग्राम पंचायत सकरोह के वार्ड नंबर सात में पहला मतदान देने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाते हुए
विज्ञापन
दियोटसिद्ध/अवाहदेवी (हमीरपुर)। पंचायत चुनाव के मतदान दिवस पर मौसम ने शुरुआत में मतदाताओं की राह जरूर रोकी, लेकिन लोकतंत्र के उत्साह के आगे बारिश ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। कहीं बूथ एक घंटे तक खाली रहे, तो कहीं सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लग गईं।

स्थान : पंचायत सकरोह, समय : सुबह 7 बजे। मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन लगातार बारिश के कारण मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा है। मतदान कर्मी बूथ पर तैयार बैठे हैं, मगर एक घंटे तक कोई मतदाता नहीं पहुंचा। जैसे ही बारिश थमी, लोगों ने घरों से निकलना शुरू किया और सुबह करीब 8 बजे 73 वर्षीय प्रेमी देवी ने पहला वोट डालकर मतदान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में कुल 366 मतदाता हैं, जिनमें 189 महिलाएं और 177 पुरुष शामिल हैं। सुबह 9 बजे तक केवल 62 मत पड़े, जो कुल मतदान का करीब 17 प्रतिशत है। इसमें 30 महिला और 32 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
विज्ञापन
Trending Videos


मौसम साफ होने के साथ ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की आवाजाही बढ़ती गई। पूर्वाह्न 11 बजे तक मतदान 38 प्रतिशत पहुंच गया। दोपहर एक बजे तक यह आंकड़ा 57 प्रतिशत हो गया, जबकि 3 बजे तक 72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
अंतिम मतदाता ने दोपहर 2:40 बजे अपना वोट डाला। कुल 264 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें करीब 150 महिलाएं और 114 पुरुष शामिल रहे। पूरे दिन महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत बगवाड़ा में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों की ओर पहुंचने लगे हैं। सात बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर लंबी कतारें लग गईं, जो दोपहर तक बनी रहीं।
सुबह 9 बजे तक 241 मत पड़े, जिनमें 118 पुरुष और 123 महिलाएं शामिल थीं। इसके बाद मतदान ने और तेजी पकड़ी। 11 बजे तक 539 मतदाता मतदान कर चुके हैं, जिनमें 235 पुरुष और 304 महिलाएं हैं। दोपहर एक बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 838 पहुंच गया, जिसमें 338 पुरुष और 500 महिला मतदाता शामिल रहे।
दोपहर तीन बजे तक बगवाड़ा पंचायत में कुल 1101 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इनमें 504 पुरुष और 597 महिलाएं शामिल हैं। पंचायत में कुल 1374 मतदाता पंजीकृत हैं। इस प्रकार तीन बजे तक 80.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खराब मौसम के बावजूद दोनों पंचायतों में मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
--


फोटो नंबर 12 : ग्राम पंचायत बगवाड़ा के 90 वर्षीय ईश्वर दास को परिजन मतदान करने के लिए ले जाते हुए। संवाद

फोटो नंबर 21 : ग्राम पंचायत सकरोह के वार्ड नंबर सात में पहला मतदान देने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाते हुए 73 वर्षीय प्रेमी देवी। संवाद

फोटो नंबर 25 : ग्राम पंचायत सकरोह में मतदान करने के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद

ग्राम पंचायत सकरोह के वार्ड नंबर सात में पहला मतदान देने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाते हुए

ग्राम पंचायत सकरोह के वार्ड नंबर सात में पहला मतदान देने के बाद अंगुली पर लगा निशान दिखाते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article