सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Newly elected Panchayat representatives met Dhumal

Hamirpur (Himachal) News: नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने धूमल से की भेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 01 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Newly elected Panchayat representatives met Dhumal
पंचायत प्रतिनिधि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
अवाहदेवी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चंबोह, पंजोत और बारीं के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने पंचायतों के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। ग्राम पंचायत चंबोह से प्रधान सुनील कुमारी, उपप्रधान केहर सिंह तथा वार्ड सदस्य सीमा देवी, सरिता देवी, पूर्णिमा और जुल्फी राम अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहे। वहीं, ग्राम पंचायत पंजोत और बारीं के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि भी अपने समर्थकों सहित समीरपुर पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed