{"_id":"6a1c8e599bca09df8104d9c0","slug":"somewhere-a-record-win-somewhere-three-votes-changed-the-picture-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-195493-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कहीं रिकाॅर्ड जीत, कहीं तीन मतों ने बदली तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कहीं रिकाॅर्ड जीत, कहीं तीन मतों ने बदली तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टौणी देवी/भरेड़ी (हमीरपुर)। जिले की पंचायत समिति चुनावों में इस बार कई दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। कहीं एक प्रत्याशी ने हजारों वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की, तो कहीं महज तीन वोटों ने हार-जीत का फैसला कर दिया।
पंचायत समिति हमीरपुर के लंबलू वार्ड में कल्पना शर्मा ने 1923 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। कल्पना भाजपा विचारधारा से हैं। इस वार्ड में सीधा मुकाबला था। इसमें कल्पना को 2419 और सुषमा देवी 496 मत प्राप्त हुए हैं।
वहीं, पंचायत समिति बमसन के वार्ड नंबर दो कक्कड़ में मुकाबला काफी रोचक रहा। कक्कड़ वार्ड से मंगला ने अपनी प्रतिद्वंद्वी शिवानी को तीन मतों से पराजित किया। यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला था, जिसमें मंगला को 601 शिवानी को 598 और वंदना कुमारी को 419 मत मिले।
विज्ञापन
कक्कड़ में कुल 1648 मत पड़े, जिसमें 25 रद्द हो गए और पांच लोगों ने नोटा को चुना। कक्कड़ वार्ड का परिणाम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
कैहरवीं में देशराज का दबदबा
पंचायत समिति भोरंज के वार्ड 17 कैहरवीं से देशराज ने अपने प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 1365 मतों के अंतर से हराया। देशराज को 2037 मत पड़े, जबकि संजय कुमार को 672 मत पड़े हैं। वहीं, अन्य प्रत्याशी ध्यान सिंह को 405 मत पड़े। 22 मत रद्द हो गए और दस लोगों ने नोटा को अपनाया। इन नतीजों ने एक बार साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में हर मत की अहमियत होती है। जहां लंबलू और कैहरवीं में मतदाताओं ने स्पष्ट जनादेश दिया, वहीं कक्कड़ वार्ड में सिर्फ तीन मतों ने चुनाव की तस्वीर बदल दी। इसके अलावा पंचायत समिति बिझड़ी के वार्ड नंबर तीन पाहलू से नीलम ठाकुर ने 765 मत हासिल कर महज सात मतों के अंतर से निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुषमा को हराया।

Trending Videos