{"_id":"6a1c8ebd65153d9c9001d6e7","slug":"digital-education-system-will-be-strengthened-in-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-195434-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्कूलों में उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर खराब उपकरणों को बदलने और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त उपकरण उपलब्ध कराने को कहा है।
जिले के छह शिक्षा खंडों में कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, स्मार्ट बोर्ड, एलईडी स्क्रीन, प्रिंटर सहित अन्य डिजिटल उपकरणों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। स्कूलों की रिपोर्ट संबंधित खंड और जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी जाएंगी। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सभी उपकरण उपयोग योग्य स्थिति में हों।
आकलन के बाद खराब उपकरणों को हटाकर उनकी जगह नए उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही जरूरत के अनुसार क्लस्टर स्कूलों से अतिरिक्त उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे डिजिटल संसाधनों की नियमित निगरानी करें, ताकि विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
्कोरट
स्कूल में डिजिटल शिक्षा गतिविधियां उपकरणों की कमी या खराबी के कारण प्रभावित न हों। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। -कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर

Trending Videos