{"_id":"6a3ed18a560f5c81a80f0f07","slug":"a-cleanliness-drive-will-be-conducted-at-rangas-bazaar-and-kunah-khad-on-the-29th-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-198705-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रंगस बाजार और कुणाह खड्ड में 29 को चलेगा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रंगस बाजार और कुणाह खड्ड में 29 को चलेगा स्वच्छता अभियान
Sat, 27 Jun 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता समिति रंगस के पदाधिकारी बैठक के उपरांत डंपिंग साइट का निरीक्षण करते हुए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस(हमीरपुर)। स्वच्छता समिति रंगस की बैठक शुक्रवार को मुख्य बाजार में आयोजित की गई। बैठक में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 29 जून को सुबह 9 से 11 बजे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत रंगस बाजार और कुणाह खड्ड क्षेत्र में व्यापक सफाई की जाएगी।
इसके साथ ही क्षेत्र में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों, विशेषकर जुआ खेलने संबंधी शिकायतों पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। समिति ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां युवाओं और समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रशासन की अनुमति से खेत-खलिहानों और घासनियों का औचक निरीक्षण किया जाएगा, ताकि असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके। इसके बाद समिति सदस्यों ने डंपिंग साइट का निरीक्षण किया और बरसात को देखते हुए इसे शीघ्र पक्का करने का निर्णय लिया।
बैठक में उपाध्यक्ष संतोष, सचिव सुमन, नौहंगी पंचायत प्रधान प्यार सिंह, प्रीतम चंद, बाजार कमेटी प्रतिनिधि और अन्य सदस्य मौजूद रहे।