{"_id":"69ab1b1974c5946e6f061aba","slug":"a-devotees-car-keys-fell-into-the-main-donation-box-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-185754-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मुख्य दानपात्र में गिरी श्रद्धालु की गाड़ी की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मुख्य दानपात्र में गिरी श्रद्धालु की गाड़ी की चाबी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शुक्रवार को पंजाब से दर्शन के लिए पहुंचे एक श्रद्धालु की गाड़ी की चाबी गुफा में लगे मुख्य दानपात्र में गलती से गिर गई।
पंजाब से आए श्रद्धालु मुख्य गुफा में दर्शन कर रहे थे तो उसी दौरान उनकी गाड़ी की चाबी गलती से दानपात्र में गिर गई। श्रद्धालुओं ने तुरंत इसकी सूचना मंदिर न्यास प्रशासन को दी, लेकिन प्रशासन ने दानपात्र खोलने से मना कर दिया। सिद्धपीठ के दानपात्र न्यास प्रशासन की ओर से निर्धारित समय पर ही खोले जाते हैं। अब दानपात्र सोमवार को काउंटिंग के लिए खोले जाएंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं को अपनी चाबी वापस मिलने के लिए तीन दिन तक दियोटसिद्ध में ही रुकना पड़ेगा। इस संबंध में मंदिर न्यास प्रशासन की अध्यक्ष स्वाति डोगरा ने बताया कि श्रद्धालु की चाबी गलती से मुख्य गुफा के दानपात्र में गई थी। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार दानपात्र निर्धारित समय पर ही खोले जाते हैं, इसलिए दानपात्र सोमवार को ही खोला जाएगा। श्रद्धालुओं की असुविधा को देखते हुए उन्हें रहने के लिए कमरे की व्यवस्था कर दी गई है। उन्हाेंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपना सामान की देखरेख गंभीरता के साथ करें।
Trending Videos