सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A scuffle broke out in Nadain to get a gas cylinder, and the police were called.

Hamirpur (Himachal) News: नादाैन में गैस सिलिंडर लेने के लिए धक्का-मुक्की, बुलानी पड़ी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out in Nadain to get a gas cylinder, and the police were called.
नादौन के वार्ड एक में सिलिंडर लेने के  लिए इकट्ठा हुए लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नादौन(हमीरपुर)। नादौन के वार्ड नंबर एक में गैस सिलिंडर वितरण के दौरान धक्का-मुक्की होने से माहौल बिगड़ गया। स्थिति बेकाबू होने पर एजेंसी कर्मियों को बीच में आपूर्ति रोककर गाड़ी को वापस ले जाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार गैस एजेंसी की गाड़ी वीरवार दोपहर जब जलेकर क्षेत्र में पहुंची तो मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने पर एजेंसी कर्मियों को पुलिस बुलानी पड़ी और वितरण रोकना पड़ा। इससे दो माह से अधिक समय से सिलिंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को खाली हाथ घरों को लाैटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस आपूर्ति की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे से ही वार्ड एक में न्यायिक परिसर के निकट बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने के लिए एकत्रित हो गए थे। दोपहर बाद अन्य वार्डों से भी लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे भीड़ और बढ़ गई।
सिलिंडरों से भरी गाड़ी पहुंचते ही लोगों में धक्का-मुक्की और बहसबाजी शुरू हो गई। माहौल बिगड़ता देख एजेंसी कर्मियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया, लेकिन स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका। इसके बाद गाड़ी वापस चली गई और वितरण नहीं हो सका। इस पर खाद्य आपूर्ति विभाग की वितरण व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय लोगों अमन, कामिनी, अजय, लीला और अरविंद ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को बुकिंग के तुरंत बाद सिलिंडर मिल रहा है, जबकि कई उपभोक्ता दो से तीन माह से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

नादौन के वार्ड एक में सिलिंडर लेने के  लिए इकट्ठा हुए लोग। स्रोत : जागरूक पाठक

नादौन के वार्ड एक में सिलिंडर लेने के  लिए इकट्ठा हुए लोग। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed