{"_id":"69e21410ca467df4dd0ed8b7","slug":"video-hamirpur-seven-year-old-girl-goes-missing-under-mysterious-circumstances-four-teams-including-the-sdrf-engaged-in-search-operation-2026-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई सात वर्षीय बच्ची, तलाश में जुटी एसडीआरएफ सहित चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई सात वर्षीय बच्ची, तलाश में जुटी एसडीआरएफ सहित चार टीमें
Ankesh Dogra
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:35 PM IST
Link Copied
ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलवाड़ा से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई सात वर्षीय बच्ची का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्ची की तलाश के लिए चार टीमें लगातार जुटी हुई हैं, जिनमें बड़सर पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), वन विभाग और स्थानीय लोगों की टीम शामिल है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची तीन दिन पहले अपने घर से बाहर निकली और अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी कोई पता नहीं चल पाया। बड़सर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान शुरू कर दिया। पहले चरण में पुलिस और स्थानीय लोगों ने आसपास के खेतों, जंगलों और खड्डों में तलाश की। साथ ही ड्रोन की मदद से भी इलाके की निगरानी की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सर्च अभियान को और तेज कर दिया गया है। सभी टीमें मिलकर संभावित हर स्थान पर गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और सर्च अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि बच्ची की जल्द बरामदगी के लिए सभी टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि बच्ची को सुरक्षित वापस लाया जा सके।प्रशासन और स्थानीय लोग लगातार उम्मीद लगाए हुए हैं कि बच्ची जल्द ही सुरक्षित मिल जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।