{"_id":"69ef51dc5fba1073050898d2","slug":"a-seven-year-old-boy-playing-in-a-field-was-attacked-by-stray-dogs-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-191621-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खेत में खेल रहे सात वर्षीय बच्चे पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खेत में खेल रहे सात वर्षीय बच्चे पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सौर के तहत लावारिस कुत्तों के हमले में घायल पूर्वांश के मुंह पर आई चोट। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सौर पंचायत की घटना, टांग और मुंह पर दांतों से किए कई घाव
परिजनों ने मौत के मुंह से छुड़वाया पूर्वांश
संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा (हमीरपुर)। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। कुत्तों ने सोमवार को खेत में खेल रहे एक नाबालिग बच्चे को शिकार बनाने की कोशिश की। अगर परिजनों ने समय पर बच्चे की आवाज नहीं सुनी होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस दौरान कुत्तों ने सात वर्षीय पूर्वांश की टांग और मुंह पर दांतों से घाव कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सौर के विपिन कुमार और उसकी पत्नी अपने बेटे पूर्वांश के साथ खेतों में गेहूं काट रहे थे। इस दौरान पूर्वांश खेत में ही खेलने लग गया। इस दौरान
अचानक छह-सात कुत्तों ने पूर्वांश पर हमला कर दिया और पूर्वांश को घसीटते हुए दूर तक ले गए। पूर्वांश के माता-पिता को बेटे के चिल्लाने की आवाज आई तो वे दोनों बच्चे की ओर दौड़े और कुत्तों से छुड़वाया। इतनी देर में कुत्तों के झुंड ने पूर्वांश को कई जगह घाव कर दिए। घायल अवस्था में माता-पिता पूर्वांश को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए और वहीं पर पूर्वांश का इलाज करवाया। स्थानीय लोगों सरदारी लाल, सुनील चांगरा, अशोक कुमार, संदेश कुमार, सीताराम, मनोज कुमार, अजीत सिंह का कहना है कि बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है गांव में डर का माहौल है। पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार का कहना है कि अगर कुत्ते पालतू हैं तो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लावारिस कुत्तों से राहत दिलाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
वहीं, भोटा पशु औषधालय के चिकित्सक डॉ. हितेश जसवाल ने बताया कि लावारिस कुत्तों को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा जाएगा। साथ ही कुत्तों की वैक्सीनेशन की जाएगी और नसबंदी की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X