{"_id":"69f04c9ea5ea1c03bd0df620","slug":"hamirpur-80-year-old-dies-while-intervening-in-father-son-altercation-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: पिता-पुत्र की झड़प में बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, घर जल्दी आने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: पिता-पुत्र की झड़प में बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, घर जल्दी आने को लेकर हुआ था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज (हमीरपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में पिता-पुत्र के बीच हुए घरेलू विवाद में बीच-बचाव करने आई एक बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना भोरंज के तहत गांव लजयाणी में पिता-पुत्र के बीच हुए घरेलू विवाद ने दुखद रूप ले लिया, जब बीच-बचाव करने आई एक बुजुर्ग महिला की गिरने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 80 वर्षीय रतनी देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अपने अधिकार क्षेत्र में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
Trending Videos
घटना उस समय हुई जब 25 साल के पुत्र के काम से देर से घर आने को लेकर पिता श्याम लाल ने उसे टोका, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद ने झड़प का रूप ले लिया। विवाद बढ़ता देख घर में मौजूद बुजुर्ग महिला श्याम लाल की मां रतनी देवी बीच-बचाव करने पहुंची। इसी दौरान धक्का-मुक्की में वह असंतुलित होकर गिर गईं। गिरने से उन्हें गंभीर चोट आई। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हालांकि एंबुलेस को बुलाया गया था लेकिन फिर उसे वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रात करीब 12:00 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के ब्यान दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद घरेलू था और अचानक बढ़ गया। श्याम लाल की तीन बेटियां और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटे साहिल शर्मा की अभी छह महीने पहले ही शादी हुई है। साहिल शर्मा पिकअप गाड़ी चलाता है। बीते दिन वह काम के सिलसिले में भिड़ा गया था।
सूचना यह भी है कि अकसर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X