पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Accused arrested for raping a woman.

Hamirpur (Himachal) News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 29 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला थाना हमीरपुर के तहत एक गांव की महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन

मामले में पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया कि 45 वर्ष की बेटी की शादी वर्ष 2000 में हुई थी। बेटी और उसके बेटे मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले छह माह से एक व्यक्ति बेटी को बहला फुसलाकर, प्रलोभन देकर और शराब पिलाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
विज्ञापन

कुछ माह पहले पीड़िता एनएच किनारे नग्न अवस्था में ग्रामीणों को मिली थी। महिला से शराब व उल्टियों की बदबू आ रही थी। गांववासियों ने पीड़िता को घर लाया। इस घटना के बाद दोबारा वह मायके से लापता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 जून को पीड़िता अपने मायके से ससुराल के लिए निकली, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंची। 24 जून को गांव की महिलाओं ने पीड़िता को सड़क किनारे देखा और घर पहुंचाया। इसके बाद पीड़िता ने परिवारजनों व रिश्तेदारों को बताया कि एक व्यक्ति ने उसे श्मशानघाट के नजदीक शेड में रखा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
कोट
दुष्कर्म की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में गहन जांच जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article