पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Petha and papaya nuggets transformed Champa's life.

Hamirpur (Himachal) News: पेठा-पपीते की बड़ियों ने बदली चंपा की जिंदगी

Mon, 29 Jun 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 29 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Petha and papaya nuggets transformed Champa's life.
किरवीं की चंपा देवी घर पर सीरा तैयार करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। किरवीं गांव की चंपा देवी ने पारंपरिक खाद्य उत्पादों को स्वरोजगार का माध्यम बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। पेठे और पपीते की बड़ियों से शुरू हुआ उनका छोटा सा प्रयास आज परिवार की आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है।
चंपा देवी ने कुछ वर्ष पहले पेठे और पपीते की बड़ियां बनाने का कार्य शुरू किया था। शुरुआत में वह परिवार और आसपास के लोगों की मांग के अनुसार सीमित मात्रा में उत्पाद तैयार करती थीं। गुणवत्ता और स्वाद के कारण उनके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ती गई, जिसके बाद उन्होंने इसे व्यवसायिक रूप देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वर्तमान में चंपा देवी पेठे और पपीते की बड़ियों के अलावा दाल की बड़ियां और गेहूं का सीरा तैयार कर स्थानीय बाजार में सप्लाई कर रही हैं। उनके उत्पाद आसपास की दुकानों के साथ-साथ सीधे ग्राहकों तक भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपा देवी ने बताया कि शुरुआत में यह कार्य अतिरिक्त आय के उद्देश्य से शुरू किया गया था, लेकिन आज यह परिवार की आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन चुका है। वर्तमान में वह प्रतिमाह करीब सात से दस हजार रुपये तक की आमदनी कर रही हैं, जिससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल रही है।

उनकी सफलता से न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed