पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The use of cluster facilities will now be evaluated.

Hamirpur (Himachal) News: अब क्लस्टर सुविधाओं के इस्तेमाल का होगा मूल्यांकन

Mon, 29 Jun 2026 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 29 Jun 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के छह शिक्षा खंडों में संचालित क्लस्टर प्रणाली की प्रभावशीलता का अब व्यापक स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने क्लस्टर सुविधाओं के उपयोग, संसाधनों की स्थिति और विद्यार्थियों को मिल रही सेवाओं का आकलन करने के लिए सर्वे कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

यह कमेटी रैंडम आधार पर स्कूलों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर आगामी शैक्षणिक सत्र में अतिरिक्त सुविधाओं के विस्तार की योजना बनाई जाएगी।विभाग के निर्देशानुसार सभी क्लस्टर प्रभारियों को अपने अधीन आने वाले स्कूलों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

साथ ही क्लस्टर स्तर पर संचालित गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों, विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान सही और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लस्टर प्रणाली का उद्देश्य स्कूलों के बीच समन्वय स्थापित करना और विज्ञान प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, खेल सामग्री, स्मार्ट कक्षाओं, सूचना एवं संचार तकनीक आधारित उपकरणों सहित अन्य शैक्षणिक संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना है। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी।
सर्वे कमेटी निरीक्षण के दौरान केवल भवनों और संसाधनों की उपलब्धता ही नहीं, बल्कि उनके वास्तविक उपयोग और विद्यार्थियों को मिलने वाले लाभ का भी आकलन करेगी।

कोट
क्लस्टर प्रभारियों को अपने अधीन आने वाले स्कूलों का निरीक्षण करने व विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय कमेटी स्कूलों का निरीक्षण कर स्कूलों का आकलन करेगी। -कमल किशोर, कार्यकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article