{"_id":"6a6f9744cd1343f9720a9f72","slug":"accused-arrested-from-batala-in-connection-with-seizure-of-chitta-in-ramnagar-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-203301-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रामनगर में चिट्टा बरामदगी के मामले में आरोपी बटाला से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रामनगर में चिट्टा बरामदगी के मामले में आरोपी बटाला से गिरफ्तार
Mon, 03 Aug 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सदर थाना पुलिस ने रामनगर में किराये के कमरे से 10.33 ग्राम चिट्टा और 7,000 रुपये नकद बरामदगी मामले में एक और आरोपी को पंजाब के बटाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने 26 जुलाई को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें शशांक भारद्वाज (28) निवासी गांव बड़ैहर, नवीन कपलेश (46) निवासी लोहारड़ा और अश्वनी कुमार (35) निवासी गांव बरोहा, जिला हमीरपुर शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार शशांक टैक्सी चालक है और जिस किराये के कमरे से चिट्टा बरामद हुआ था, वह उसी के नाम पर था। नवीन कैमरा एवं सीसीटीवी इंस्टॉलेशन का कार्य करता है, जबकि अश्वनी निजी कार्य करता है।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को गुरदेव सिंह की संलिप्तता के साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर उसे बटाला से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की सप्लाई कहां-कहां की जा रही थी और इसमें अन्य कौन लोग शामिल हैं।
कोट
चिट्टे के खिलाफ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। मामले में गहन जांच की जा रही है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर