{"_id":"69e12159d5b872f21f014a52","slug":"action-is-being-taken-out-of-revenge-not-law-sandipani-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-190439-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून नहीं, बदले की भावना से हो रही कार्रवाई : संदीपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून नहीं, बदले की भावना से हो रही कार्रवाई : संदीपनी
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को बनाया जा रहा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने भाजपा विधायक आशीष शर्मा के परिजनों से जुड़े मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने और सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्षी नेताओं और उनके परिवारों को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि सरकार जहां माफियाओं और बढ़ते अपराध पर कार्रवाई करने में विफल है, वहीं राजनीतिक विरोधियों को दबाने में पूरी ताकत लगा रही है।
उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार निष्पक्ष जांच में विश्वास नहीं रखती, बल्कि राजनीतिक लाभ के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। यह न्याय नहीं, बल्कि सत्ता का दुरुपयोग है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और कानून अपना काम करेगा, लेकिन सरकार इसे राजनीतिक रंग देकर प्रस्तुत कर रही है, जिससे उसकी मंशा पर सवाल उठते हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को दबाने की कोशिशें कभी सफल नहीं होतीं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है, लेकिन सरकार का ध्यान जनता के मुद्दों पर नहीं, बल्कि राजनीतिक बदले की कार्रवाई पर केंद्रित है।
भारद्वाज ने आरोप लगाया कि जनता की समस्याएं जस की तस हैं और सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह की राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी और जनता के बीच सच्चाई को उजागर करती रहेगी।
Trending Videos