{"_id":"6a626b61c5f05fd11c0855f1","slug":"aditya-won-the-gold-medal-at-the-district-judo-championship-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-201986-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आदित्य ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जिला जूडो चैंपियनशिप में आदित्य ने जीता स्वर्ण पदक
Fri, 24 Jul 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोटा (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर जूडो चैंपियनशिप-2026 में ग्राम पंचायत भगेटू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेता आदित्य ठाकुर अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मैड़ स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में 35 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य ठाकुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अक्षय कुमार ने रजत और रुद्र ठाकुर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैड़ के छात्र हैं।
खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षक अनूप शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक के कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर प्रोत्साहन से ही वे यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। खिलाड़ियों की इस सफलता से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।