फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Admission closed for draftsman and plumber trades in ITI Rail

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में ड्राफ्ट्समैन और प्लंबर ट्रेड में प्रवेश बंद

Wed, 15 Jul 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 15 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नए शैक्षणिक सत्र में आईटीआई रैल में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। इस बार संस्थान में ड्राफ्ट्समैन और प्लंबर ट्रेड में प्रवेश नहीं दिए जाएंगे। दोनों ट्रेडों के लिए आवश्यक इंस्ट्रक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण इन्हें प्रवेश प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण महानिदेशालय की ओर से सभी आईटीआई ट्रेडों की मैपिंग कर प्रशिक्षकों की उपलब्धता के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया तय की गई है। इसी के तहत आईटीआई रैल में ड्राफ्ट्समैन और प्लंबर ट्रेड के लिए इंस्ट्रक्टर नहीं होने के चलते इन्हें वर्ष 2026-27 के प्रवेश प्रॉस्पेक्टस में शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

अब अभ्यर्थी आईटीआई रैल में 11 ट्रेडों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, आईओटीटी, वेल्डर सहित अन्य ट्रेड शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 21 जुलाई को खेल प्रमाणपत्रों का सत्यापन और पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 30 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को पांच अगस्त तक मूल प्रमाणपत्रों सहित संबंधित आईटीआई में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
कोट
आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी उपलब्ध ट्रेडों की सूची का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। -कपिल ठाकुर, प्रधानाचार्य, आईटीआई रैल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article