{"_id":"6a6dc1dbee3fe8ed5401c578","slug":"video-sujanpur-paragliding-civil-hospital-renovation-captain-ranjit-singh-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कैप्टन रणजीत सिंह बोले- जनहित के विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता, सुजानपुर में जल्द शुरू होगी पैराग्लाइडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कैप्टन रणजीत सिंह बोले- जनहित के विकास कार्य सरकार की प्राथमिकता, सुजानपुर में जल्द शुरू होगी पैराग्लाइडिंग
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:22 PM IST
Link Copied
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। यह बात शनिवार को सुजानपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अधूरे और खराब गुणवत्ता वाले विकास कार्यों में सुधार कराया जा रहा है। पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कई विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता से समझौता किया गया और कार्यों की मौके पर प्रभावी निगरानी नहीं हुई, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा।
विधायक ने कहा कि चमियाणा पंचायत के गांव गाढ़ी में लगभग 86 लाख रुपये की लागत से बनाया गया खेल मैदान वर्तमान में उपयोगी नहीं है। अब ऐसे कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं।
कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि सुजानपुर में जल्द पैराग्लाइडिंग गतिविधि शुरू करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और साहसिक खेलों के शौकीनों को अन्य स्थानों पर जाकर अधिक शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि सुजानपुर सिविल अस्पताल के पुराने भवन के रखरखाव और कायाकल्प पर करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भवन में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी और दीपावली से पहले कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विधायक ने कहा कि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए क्षेत्र में मांग के अनुसार बाड़बंदी करवाई जा रही है, ताकि किसानों को फसलों के नुकसान से राहत मिल सके।
पत्रकार वार्ता में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम धीमान, उपाध्यक्ष विनय सियाल, पूर्व प्रधान मनोज ठाकुर सहित कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।