फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Admissions for Data Science and AI seats at Dhaneta College will be available until July 10.

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा कॉलेज में डेटा साइंस और एआई की सीटों पर 10 जुलाई तक मिलेगा प्रवेश

Sun, 05 Jul 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी डेटा साइंस और बीएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रथम वर्ष की कुछ सीटें अभी रिक्त हैं। इन सीटों पर 10 जुलाई तक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत इन आधुनिक, कौशल-आधारित एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का संचालन करने वाला धनेटा प्रदेश का एकमात्र राजकीय महाविद्यालय है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जमा दो परीक्षा गणित विषय के साथ या नॉन-मेडिकल संकाय से न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक के बाद विद्यार्थी एमएससी डेटा साइंस, एमएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमबीए (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस) सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे। इसके अलावा आईटी, बैंकिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, ई-कॉमर्स, साइबर सुरक्षा, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध होंगे।

इच्छुक विद्यार्थी 10 जुलाई तक महाविद्यालय में पहुंचकर प्रवेश प्रपत्र भर सकते हैं। साथ ही महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेज अपलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed