{"_id":"69b704b91ef041c0250d39b8","slug":"after-a-day-of-relief-two-more-cases-of-jaundice-were-reported-spreading-the-infection-to-ten-villages-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-186699-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एक दिन राहत के बाद फिर पीलिया के दो मामले आए, दस गांवों तक पहुंचा संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एक दिन राहत के बाद फिर पीलिया के दो मामले आए, दस गांवों तक पहुंचा संक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत आते गांवों में पीलिया नहीं थम रहा है। दस गांवों तक पीलिया का संक्रमण पहुंच चुका है। रविवार को दो नए मामले आए हैं। दोनों ही विद्यार्थी हैं।
नए मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या अब 46 तक पहुंच गई। इनमें से 30 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 14 का घर में इलाज चल रहा है। दो का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इलाज चल रहा है। हालांकि शनिवार को पीलिया का एक भी मामला नहीं आया था। रविवार को दो नए मामले आए हैं। इनमें एक मामला उथली और दूसरा मामला बल्ली गांव से आया है।
इनमें एक स्वाहल हाई स्कूल में पढ़ने वाला लड़का और एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी स्कूल की छात्रा है। इससे पहले पीलिया के मामले स्वाहल, बड़ू, मोहिं, बलीह, मझोट, रोपा, कथाल, औद्योगिक क्षेत्र और भाटी गांव से आए। लगातार आ रहे पीलिया के मामलों से लोग भी परेशान हैं।
रविवार को भी आशा वर्करों और आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभावित गांवों में निरीक्षण किया। वहां पर लोगों को जागरूक किया। लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है। पीलिया के मामले आने के कारण और बचाव के उपाय बताए गए। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई रखने की भी सलाह दी।
Trending Videos