फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   An 11 KV line broke and fell on the road in Sasan, a major accident was averted.

Hamirpur (Himachal) News: सासन में 11 केवी लाइन टूटकर सड़क पर गिरी, बड़ा हादसा टला

Thu, 23 Jul 2026 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 23 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
An 11 KV line broke and fell on the road in Sasan, a major accident was averted.
भरेड़ी के सासन गांव के समीप सड़क पर गिरी 11 केवी बिजली की मुख्य लाइन की तार।  स्रोत : जागरूक पा
भरेड़ी/जाहू(हमीरपुर)। बिजली उपमंडल भरेड़ी के अंतर्गत पपलाह पंचायत के सासन गांव के पास मंगलवार रात करीब 8:45 बजे 11 केवी की मुख्य बिजली लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय सड़क से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

तार टूटते ही तेज धमाका हुआ और चिंगारियों के साथ आग की लपटें उठीं। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मुख्य लाइन का एक हिस्सा सुरक्षा तार पर अटक गया, जबकि दूसरा हिस्सा भरेड़ी-बस्सी सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता पंकज और पवन भाटिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त लाइन की युद्ध स्तर पर मरम्मत की गई और करीब तीन घंटे बाद रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
पपलाह पंचायत के प्रधान सुरेंद्र जरियाल ने कहा कि यदि बिजली का तार किसी वाहन या राहगीर पर गिरता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने विभाग की त्वरित कार्रवाई और ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की।


बिजली उपमंडल भरेड़ी के सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही बोर्ड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। रात में ही क्षतिग्रस्त 11 केवी लाइन की मरम्मत कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

संशोधन : सोनम शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed