{"_id":"69c2ef623bb1abbaa006e557","slug":"anganwadi-workers-are-learning-the-tricks-of-teaching-through-play-in-the-camp-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-187818-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खेल-खेल में सीख रहीं पढ़ाने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खेल-खेल में सीख रहीं पढ़ाने के गुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी में आयोजित पोषण भी-पढ़ाई भी अभियान के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्त
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पोषण भी-पढ़ाई भी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने की। प्रशिक्षण शिविर में 72 आंगनबाड़ी कार्यकता खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने के गुर सीख रही हैं।
अनिल कुमार ने बताया कि पोषण भी-पढ़ाई भी भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत वर्ष 2023 में शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास, पोषण तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) को मजबूत करना है। इस पहल के तहत दो प्रमुख पाठ्यक्रम शामिल हैं, जिसमें आधारशिला शून्य से छह वर्ष के बच्चों के लिए एक राष्ट्रीय पाठ्यक्रम है।
यह खेल आधारित गतिविधियों और सामाजिक-भावनात्मक कौशल के विकास पर केंद्रित है। वहीं, नवचेतना शून्य से तीन वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभिक बचपन प्रोत्साहन की राष्ट्रीय रूपरेखा है। इस अवसर पर खंड समन्वयक राजेश कुमार, वृत्त पर्यवेक्षक विमला, मीना, राजकुमारी, नीलम, सरला, लता, अनीता व मदन उपस्थित रहे।
Trending Videos