फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Angry at being scolded by family members for watching the reel, the minor ran away from home

Hamirpur (Himachal) News: रील देखने पर परिजनों की डांट से नाराज नाबालिग घर से भागी

Wed, 15 Jul 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। मोबाइल फोन पर रील देखने पर परिजनों की डांट से आहत होकर घर से एक नाबालिग घर से भाग गई। बड़सर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर राजस्थान से से उसे सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की सतर्कता, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की सतर्कता से मामला जल्द सुलझ गया। नाबालिग मूल रूप से राजस्थान की निवासी है जो कि अपने माता-पिता के साथ बड़सर क्षेत्र में रहती है।
विज्ञापन

नाबालिग घर से बिना बताए चली गई थी। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने बड़सर पुलिस थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। साथ ही संभावित मार्गों, बस अड्डों और अन्य स्थानों पर भी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस को पता चला कि नाबालिग राजस्थान पहुंच गई है।
विज्ञापन

इसके बाद बड़सर पुलिस की टीम ने वहां की स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे सकुशल बरामद कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर परिजनों की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की पुष्टि एएसपी लालमन शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed