सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Another youth arrested in the case of seizure of Chitta

Hamirpur (Himachal) News: चिट्टा बरामदगी के मामले एक और युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 15 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत 15 फरवरी को स्थानीय बाजार में एक पिकअप में छह ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर सुनील कुमार आयु 33 वर्ष निवासी कुलथीन का नाम सामने आने पर उसे घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस चौकी गलोड़ की टीम 15 फरवरी को गलोड़ के समीप एक पिकअप में पुलिस ने रवींद्र सिंह और अमित कुमार को छह ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों ने ललित का नाम लिया। मामले की छानबीन करते हुए आरोपी ललित कुमार से पूछताछ की तो उसने सुनील कुमार का नाम बताया। आरोपियों के बीच वित्तीय लेनदेन भी पाए गए हैं। गिरफ्तार सुनील कुमार को अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed