सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Arbitrariness of defaulter taxpayers in Nagar Panchayat Sujanpur, development work stopped

Hamirpur (Himachal) News: नप सुजानपुर में डिफाल्टर करदाताओं की मनमानी, विकास कार्य रुके

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 01 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के अंतर्गत डिफाल्टर करदाताओं की लापरवाही के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लंबे समय से गृहकर जमा न होने से वसूली प्रक्रिया में कर्मचारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे नगर परिषद की बकाया राशि लगभग 30 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

बार-बार नोटिस जारी करने और जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कई करदाता गृहकर जमा कराने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। नगर परिषद के अनुसार, क्षेत्र के नौ वार्डों में करीब 1600 दुकानों और लगभग 2500 आवासीय भवनों से गृहकर वसूला जाता है, जो परिषद की आय का प्रमुख स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आय से सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, पेयजल सुविधाओं के रखरखाव और अन्य विकास कार्य संचालित किए जाते हैं। नगर परिषद की ओर से समय-समय पर कर जमा कराने की अपील की जाती रही है, लेकिन लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान न होने के कारण परिषद को वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

कोट

आगामी बैठक में मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। लंबे समय से कर का भुगतान न करने वाले डिफाल्टर करदाताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। सभी से समय पर गृहकर का भुगतान करने का अनुरोध किया गया है। -हर्षित शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article